फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से होगी सटीक जांच

Fri, 14 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब जिला अस्पताल में बेहद कम समय से आधुनिक तरीके से विभिन्न जांचें होंगी और इनके सटीक परिणाम मरीजों को मिल सकेंगे। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन (मेरिल एक्यू 400) स्थापित की गई है। इसके जरिये बेहद कम समय में मरीजों को विभिन्न जांचों के सटीक परिणाम मिलेंगे। शुक्रवार यानी आज से इसका विधिवत उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिला योजना के तहत यह मशीन 10 लाख की लागत से स्थापित की गई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यह ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है। अब जिला अस्पताल में रक्त, सीरम, मूत्र, ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, लिवर और किडनी फंक्शन जैसे विभिन्न बायोकेमिकल परीक्षणों को बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वचालित रूप से स्पेक्ट्रोफोटोमेट्री विधि से किया जा सकेगा। यह तकनीक बेहद कम समय में सटीक परिणाम देगी इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

एक घंटे में होंगी 400 जांच
आधुनिक ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन के जरिये एक घंटे में 400 जांचें होंगी। जिला अस्पताल में मरीजों का खासा दबाव रहता है। पैथोलॉजी लैब में पुरानी तकनीक से जांच होने पर मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस आधुनिक मशीन के जरिये कम समय में अधिक जांचें होंगी तो मरीजों को रिपोर्ट जल्द मिलने के साथ समय पर इलाज भी मिलेगा। -
विज्ञापन

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में होगी पानी की कम खपत
ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में पानी की खपत भी कम होगी। इस मशीन में अधिकतम जल खपत आठ लीटर प्रति घंटा है। इससे परीक्षण के दौरान विआयनीकृत यानी शुद्ध पानी की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है।

जिला अस्पताल में ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित की गई है। अब अस्पताल में ही सभी तरीके के आधुनिक जांचें हो सकेंगी। डीएम आशीष भटगांई इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। - डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें