फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अलग कक्ष न होने से जीआईसी में क्लासरूम के भीतर सिमटी लाइब्रेरी

Sun, 28 Jun 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज में बुनियादी ढांचे की कमी का खामियाजा यहां पढ़ रहे 450 विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल में पुस्तकालय के लिए अलग से कोई कक्ष उपलब्ध नहीं है जिसके चलते इसे नियमित पठन-पाठन वाले कमरे में ही संचालित किया गया है। जगह की इस तंगी की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के कारण दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कक्ष में पढ़ना पड़ता है। इससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय में बच्चों के लिए उचित फर्नीचर की भी कमी है। कक्षा-कक्ष में पुस्तकालय होने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन में लगातार व्यवधान आ रहा है। विद्यालय प्रशासन ने अतिरिक्त बड़े कक्ष की आवश्यकता बताई है। उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्व में जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक नए कक्ष के लिए बजट का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

पुस्तकों के रखरखाव के लिए अलमारी की कमी
जीआईसी मुनस्यारी में संचालित पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी नहीं है लेकिन डेढ़ हजार पुस्तकों को रखने के लिए अलमारी या अन्य बेहतर व्यवस्था नहीं है। अलमारी की कमी के कारण पुस्तकों के रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं हो पाती। लकड़ी की अलमारी में कुछ ही पुस्तकें आ पा रही हैं।
विज्ञापन

..............
पुस्तकालय में फर्नीचर, अलमारी, बिछावन की कमी है। इसके बावजूद पुस्तकालय में फर्नीचर की व्यवस्था कर विद्यार्थियों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। -हरीश नाथ, प्रधानाचार्य, जीआईसी मुनस्यारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें