फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने के लिए पूरी रात धरने पर रहे छात्र

Tue, 14 Apr 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय का समय बढ़ाने की मांग के लिए छात्र संगठन आइसा का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को पूरी रात छात्र लाइब्रेरी में ही डटे रहे और धरने के दौरान छात्रों ने पुस्तकालय और रीडिंग रूम दोनों स्थानों पर पुस्तकों का अध्ययन किया। कहा यदि विवि प्रशासन ने पुस्तकालय को 24 घंटे खोले जाने की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने का नेतृत्व कर रहे बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल ने आंदोलन में शामिल छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर की जयंती है और उन्होंने कहा था शिक्षित बनो, संघटित रहो और संघर्ष करो। कहा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह धरना व आंदोलन डाॅ. आंबेडकर को को सच्ची श्रद्धांजलि है। हम सभी लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र संगठित होकर लाइब्रेरी की सभी मांगों को पूरा करवाएंगे व जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पूर्व छात्र प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, पूर्व उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह, आइसा नगर अध्यक्ष अरुणेश , युवराज, प्रिंस और प्रवेश बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें