फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्री-लोक अदालत की बैठक आयोजित

Mon, 09 Mar 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देश पर सोमवार को सिविल जज (जूडि) अलका की अध्यक्षता में श्रीनगर में प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित की गई। बैठक सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) श्रीनगर के विश्राम कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों और मार्च 2026 के प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमेश चंद्र, अनूप श्री, अर्जुन सिंह भंडारी, सीओ अनुज कुमार, ब्रह्मानंद भट्ट, देवी प्रसाद खरे, प्रदीप मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें