फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एक सप्ताह से बिजली गुल होने से लोगों में गुस्सा, किया प्रदर्शन

Fri, 10 Oct 2025 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अकरी व बारजुला पट्टी के गांवों के लोगों ने चौकी में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के अकरी और डागर पट्टी में पिछले एक सप्ताह से बिजली गुल होने से गुस्साए लोगों ने चौकी बाजार में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि यदि ऊर्जा निगम ने जल्द क्षेत्र की इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील मैठाणी व डागर संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि क्षेत्र में ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। समय पर लॉपिंग और लाइन की मरम्मत न होने से इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से रात में गांवों में अंधेरा पसर जा रहा है, जिससे जंगली जानवरों का भय बना हुआ है। लोग अपने मोबाइल चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। इससे एक दूसरे से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। विरोध स्वरूप लोगों ने ऊर्जा निगम का पुतला भी फूंका। उन्होंने ऊर्जा निगम से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें