फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया

Sat, 13 Dec 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या राजकीय इंटर कॉलेज, एकेश्वर में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसलिंग विशेषज्ञ प्रदीप नेगी ने छात्राओं ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कॅरिअर चुनना चाहिए, जिससे वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें।
खंड विकास कार्यालय से आए सुशील कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। डाॅ. मोनिका असवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध नौकरी के अवसरों की जानकारी साझा की। सुपरवाइजर शारदा रानी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को योजनाओं से जुड़ने लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें