फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था बनाएं : कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई। साथ ही सीएलजी व व्यापारियों के साथ र्बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देशों पालन करने को कहा गया। सोमवार को पौड़ी कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल रविंद्र नेगी ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का पालन करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आगंतुकों एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने, मोबाइल, सोशल मीडिया और डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना व डायल 112 पर दे। उन्होंने आगामी त्योहारों में सुरक्षा व शांति बनाए रखने और प्रशासन एवं पुलिस से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें