फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच रिपोर्ट सीईओ को भेजी

Thu, 12 Feb 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। विकासखंड स्थित श्रीहरि अगस्त्येश्वर प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नौड़ी व नवजागृति बाल विद्या मंदिर लदवाड़ी बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों की जांच कर आख्या मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की है। खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण विवेक पंवार ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति गठित कर दोनों विद्यालयों की जांच करवाई गई। समिति ने पाया कि संस्कृत विद्यालय दो कक्षाओं में 30 बच्चों के साथ एक किराए के भवन में संचालित हो रहा है। विद्यालय में फर्नीचर, खेलकूद मैदान, स्टाफ रूम, बालिका शौचालय नहीं हैं। जबकि बिजली और पानी की अस्थायी व्यवस्था है। जबकि बाल विद्या मंदिर लदवाड़ी की मान्यता 2017 में ही समाप्त हो गई थी। 24 छात्र संख्या वाला यह विद्यालय तीन कक्षा कक्षों में ही संचालित हो रहा है। समिति ने इस विद्यालय में भी बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली का उल्लंघन पाया। बीईओ पंवार से दोनों विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए पत्रावली सीईओ को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें