फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांडा में मनरेगा कार्य के भुगतान की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। बडियारगढ़ के ग्राम पंचायत कांडा में करीब एक वर्ष पूर्व कराए गए मनरेगा कार्य के बिल एवं भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम कीर्तिनगर को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य के संबंध में लंबे समय से शिकायत के बावजूद मामले की जांच नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए कार्यों और उनके भुगतान की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। कहा यदि 15 दिन के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मांग करने वालों में प्रदीप गोदियाल, अचल नेगी, सुनील लाल, अमीर सिंह पंवार, बीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें