फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन

Tue, 09 Jun 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। भल्लेगांव बागवान में स्थित मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन हवन यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर मां भुवनेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कथा के दौरान कथावाचक हरीशचंद्र भट्ट ने देवी महिमा, धर्म, भक्ति और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल, मुकेश लखेड़ा, सुनील भट्ट, जयंती डंगवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें