पाबौ। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सामने से ट्रक आने से कार अनियंत्रित हो गई थी। घायलों के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को पैठाणी से कार में सवार होकर चार लोग पाबौ होते हुए पौड़ी आ रहे थे। पैडाल गांव निवासी कार चालक अवतार सिंह ने बताया कि कार में संजय कंडारी पैठाणी, मनोज गुसाईं व सुरेंद्र सिंह धारतोली गांव से श्रीनगर जा रहे थे। मांडाखाल के समीप सामने से एक ट्रक तेजी से आया जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर 40 से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। कार चीड़ के पेड़ पर अटक गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि घायलों को हल्की चोटें आई हैं।