फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बायोगैस के संबंधन में 30 को होगी गोष्ठी

Fri, 26 Jun 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दुग्ध उत्पादन से जुड़े पशुपालकों की आय बढ़ाने और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जून को श्रीनगर स्थित आंचल डेयरी में गोबर गैस (बायोगैस) परियोजना को लेकर एक गोष्ठी होगी। गोष्ठी में दुग्ध उत्पादक, उपभोक्ताओं और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादन से जुड़े पशुपालकों से गोबर क्रय किए जाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ यह भी चर्चा की जाएगी कि बायोगैस प्लांट से 500 मीटर के दायरे में रहने वाले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन आवंटित करने की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित की जा सकती है। आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि यह गोष्ठी पशुपालकों और उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें