फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें धाम के रूप में विकसित हो मजरा महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सतचंडी जन कल्याण समिति की पहल पर मजरा महादेव में आयोजित अर्द्धनारीश्वर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल ने अर्द्धनारीश्वर मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सतचंडी समिति की ओर से पहली बार 18 पुराणों का भव्य अनुष्ठान पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। मजरा महादेव को छठवें धाम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक वाचस्पति पंडित रमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि अन्ना दिवस से अनुष्ठान की शुरुआत हुई है। इसके बाद फलादिवस, जलादिवस, द्र्रव्यादिवस और शयनादिवस कार्यक्रम होंगे। 10 मार्च को शिवरात्रि के पावन पर्व पर कार्यक्रम का समापन होगा। हजारों की तादाद में भक्तजनों ने भव्य अनुष्ठान में शिरकत कर पुण्य लाभ कमाया। इस अनुष्ठान के दौरान मंदिर में 108 शिवलिंगों की स्थापना की गई। मूर्ति अनावरण के साथ ही महापुराण कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, उप ज्येष्ठ प्रमुख बालकृष्ण चमोली, भारत कुकरेती, ओपी जुगरान, सतचंडी के नृपेश तिवारी और श्याम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें