पौड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी ने बलात्कार के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को साढे़ तीन साल की सजा और पांच हजार का जुर्माना लगाया है।
शासकीय अधिवक्ता केपी डंगवाल ने बताया कि मुकेश नाम के युवक ने वर्ष 2011 में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया था। मामले में पीड़िता के भाई ने राजस्व पुलिस के यहां रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए साढ़े तीन वर्ष की कैद व पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।