फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के जन्म अवतरण नाटक ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पटेल मार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बृहस्पतिवार को मैरी क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभु यीशु के जन्म अवतरण नाटक सहित कई कार्यक्रम किए गए। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म अवतरण के नाटक ने सभी को बांधे रखा।
विज्ञापन

बीलिवर्स चर्च से संचालित ब्रिज आफ होप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कई नाटकों की प्रस्तुति दी। इसमें सबसे अधिक प्रभाव प्रभु यीशु के जन्म अवतरण पर आधारित नाटक का रहा। नाटक के जीवंत मंचन ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के अभिनय को सभी ने सराहा। बीलिवर्स चर्च के उत्तराखंड प्रभारी अभिषेक जॉन ने बताया कि चर्च की ओर से देश भर में इस समय गरीब बच्चों की मदद के लिए ब्रिज आफ होप की 600 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड में भी 13 सेंटर चलाए जा रहे हैं। जिनमें 1700 सौ से अधिक बच्चे रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों में केवल गरीब बच्चों को लिया जाता है। इनकी शिक्षा और उपचार सहित सारा खर्च चर्च की ओर से वहन किया जाता है। इस मौके पर कमल जोशी, अमित सैमुवल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें