फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: पत्नी ने पति को मारा चाकू...खून से लथपथ अस्पताल पहुंचाया, फिर ऐसे मामला रफा-दफा किया; पढ़ें पूरी खब

Mon, 07 Sep 2026 11:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गुस्से में आकर पत्नी ने पति की जांघ में चाकू घोंप दिया। पति को खून से लथपथ देखकर पत्नी ने अपनी कार निकाली और घरेलू सहायिका की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पत्नी ने पति से माफी मांगी और दंपती के बीच समझौता हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
Cyber - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाले दंपती में रविवार देर रात आपसी विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने पति की जांघ में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ देख उसने कार निकाली और घरेलू सहायिका की मदद से पति को अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान पति से माफी मांगी और पुलिस के पहुंचने पर मामला रफा-दफा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दंपती ने कुछ साल पहले प्रेम-विवाह किया था। पत्नी हल्द्वानी की मूलनिवासी है इसलिए दोनों यहीं रहते हैं। रविवार को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। इस बीच पत्नी ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। चाकू पति की जांघ में लगा। पति जब जमीन पर गिरा तब तुरंत घरेलू सहायिका को आवाज लगाई। इसके बाद कार निकाली और पति को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।

पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान जब दोनों का गुस्सा शांत हुआ तब एक-दूसरे से सामान्य बातचीत करने लगे और पत्नी ने भी माफी मांग ली। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन दंपती ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। आपसी बातचीत के बाद दोनों ने कार्रवाई से मना कर दिया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें