फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में बारिश से मुसीबत: पूर्णागिरि धाम में फंसे रहे श्रद्धालु, मेले में आए 70 श्रद्धालुओं को किया रेस्क्यू

Sun, 31 May 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

टनकपुर क्षेत्र में सुबह तेज बारिश से सुबह करीब 7:30 बजे पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ उफान पर आ गया। भारी मलबा पानी आने से करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लाइन लगी रही और श्रद्धालु फंसे रहे।
Register For Event
विज्ञापन
बारिश में फंसे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में मौसम ने फिर करवट ली। ऊंची चोटियों पर हिमपात ने गर्मियों में सर्दियों का अहसास कराया है। बारिश ने कई जगहों पर लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी।

विज्ञापन


सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार की सुबह राजरंभा, पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार और नाग्निधुरा की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे ठंड लौट आई है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। पिथौरागढ़ समेत कई जगहों पर शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर 12:45 बजे तक जारी रही। धारचूला क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे से रविवार दोपहर तक रुक-रुक बारिश होती रही।

चंपावत जिले में रविवार की सुबह मूसलाधार बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास सुबह साढ़े छह बजे भारी मलबा आने से तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। सैकड़ों वाहन और यात्री एनएच के दोनों तरफ फंस गए। एक कार भी मलबे में फंस गई थी। तेज बारिश के चलते कई जगह नदी-नाले उफान पर आ गए थे।
विज्ञापन


पहाड़ों और टनकपुर क्षेत्र में सुबह तेज बारिश से सुबह करीब 7:30 बजे पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ उफान पर आ गया। भारी मलबा पानी आने से करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लाइन लगी रही और श्रद्धालु फंसे रहे। बनबसा क्षेत्र में रविवार सुबह हुई बारिश से आंबेडकर ग्राम फागपुर के उत्तर पश्चिम छोर स्थित कच्चा आवागमन मार्ग पर जलभराव हो गया।

Car Accident: डरा या रोया नहीं, छह साल के मयंक ने दिखाई हिम्मत; मां समेत दो लोगों की ऐसे बचाई जान

विज्ञापन

रीठासाहिब में जोड़ मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं को भारी बारिश से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण लधिया और रतिया नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया। संगम पर स्नान कर रहे श्रद्धालु और आसपास मौजूद लोग अचानक आए उफान में फंस गए। पैदल पुल भी बह गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 70 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

बागेश्वर जिले में कपकोट के ऊंचाई वाले स्थानों बोरबलड़ा, बदियाकोट, खाती, जातोली, वाछम, सोराग में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। गरुड़, कांडा, कपकोट, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में भी दोपहर तक बारिश होती रही। पिंडारी, सुंदरढूंगा, शंभू ग्लेशियर के आसपास के निर्जन क्षेत्रों में बर्फबारी होने की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें