हल्द्वानी शहर के काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात 26.3 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बनभूलपुरा पुलिस ने गफूर बस्ती वार्ड 24 निवासी आसिफ उर्फ भोंदू को 7 ग्राम और मुजाहिद को 9.30 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। वहीं काठगोदाम पुलिस ने भास्कर तिवारी उर्फ भानू को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के पास से करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।