फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में मीट की दुकानों में छापा: खुले में पड़े मिले मांस के लोथड़े, 16 दुकानदारों का चालान; 19,500 वसूले

Wed, 07 Oct 2026 06:47 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के उजाला नगर क्षेत्र में मीट की दुकानों पर नगर निगम की टीम ने छापा मारा, जहां खुले में मांस के लोथड़े पड़े मिले और गंदगी के कारण खड़ा होना भी मुश्किल था। टीम ने 16 दुकानदारों के चालान किए और उनसे 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला।
Register For Event
विज्ञापन
जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के उजाला नगर क्षेत्र में मीट की दुकान में खुले में मांस के लोथड़े पड़े मिले, गंदगी का आलम यह था कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। नगर निगम की टीम ने छापा मारकर 16 दुकानदारों के चालान किए। उनसे 19500 हजार का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में चार सेनेटरी इंस्पेक्टरों की टीम बुधवार सुबह उजाला नगर पहुंची। मीट विक्रेता खुशनवाज की दुकान में गंदगी पाए जाने पर पांच हजार का चालान काट दिया। इसके बाद पास ही मीट विक्रेता वाहिद की दुकान पर 100 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर तीन हजार और फेजलदीन से 50 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। होटल में गंदगी मिलने पर रफीक कुरैशी का एक हजार का चालान किया गया। घासमंडी मछली बाजार में भी मीट विक्रेताओं के 500-500 के चालान किए गए। अचानक हुई कार्रवाई से मीट विक्रेताओं में खलबली मची रही। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्ट शिवम, कार्तिक, अंकुर व दीपक शामिल रहे।

पॉलीथिन, गंदगी और खुले में मीट बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया, मानक के अनुसार काम न करने वालों से जुर्माना वसूला गया है, अभियान आगे भी जारी रहेगा। - डॉ.सीएस टोलिया, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें