किच्छा। क्षेत्र की दो सहेलियां घरवालों से नाराज होकर अमृतसर पहुंच गईं। कोतवाली पुलिस दोनों को सकुशल लौटाकर ले आई है। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर को उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने अपनी सहेली के साथ गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। दोनों की तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस को सर्विलांस पर दोनों की लोकेशन अमृतसर पंजाब की मिली। पुलिस अमृतसर पहुंची। दोनों को सकुशल वापस लेकर आई। संवाद