जेल में सुबह बंदी रक्षकों ने किया हंगामा
हल्द्वानी । बंदी की मौत के मामले को लेकर बंदी रक्षकों ने जेल में घंटों हंगामा किया। 6 मार्च को एक बंदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी का आरोप था कि बंदी रक्षकों की पिटाई के चलते उसके पति की मौत हुई है । बंदीरक्षको का कहना है कि जेल अधीक्षक के करीबी बंदी रक्षक की शह पर आरोप लगाया जा रहा है। इससे गुस्साए बंदीरक्षकों ने जेल खोलने से मना कर दिया। वे डीएम और आईजी को बुलाने की मांग कर रहे थे । हंगामे के चलते बंदियों की रिहाई का काम घंटों प्रभावित हुआ ।