फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में डूबने से नायब सूबेदार की मौत: तीन किमी दूर पत्थर में फंसा मिला शव, छुट्टी पर पूजा के लिए आए थे घर

Fri, 25 Sep 2026 10:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गरमपानी के बेतालघाट स्थित शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी-उडियार के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे कोसी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से सेना में तैनात नायब सूबेदार की मौत हो गई। 
Register For Event
विज्ञापन
बेतालघाट के धारी-उडियार में कोसी नदी में डूबे नायक सूबेदार के खोजने में जुटी एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरमपानी के बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी-उडियार के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे कोसी नदी में नहाते समय पैर फिसलने से सेना में तैनात नायब सूबेदार की मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तीन किमी दूर पत्थरों के बीच से निकाला।

पुलिस के अनुसार पृथ्वी पाल सिंह रावत (38) पुत्र त्रिलोक सिंह रावत, निवासी कुंस्यारी तहसील द्वाराहाट, अल्मोड़ा, वर्तमान निवासी भगवानपुर हल्द्वानी शुक्रवार को रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दोपहर 2:30 बजे पृथ्वी पाल सिंह रावत धारी-उडियार के पास कोसी नदी में नहाने के लिए पहुंचे।

पैर फिसलने के बाद तेज बहाव में वह डूबने लगे। उनके साथी धन सिंह, नरेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना के समय पृथ्वी पाल सिंह का छह वर्षीय बेटा ओम भी मौके मौजूद था।

उनके डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बेतालघाट, खैरना और एसडीआरएफ को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद पृथ्वी पाल सिंह का शव तीन किमी दूर पत्थरों से निकाला। पुलिस ने गरमपानी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर सिंह कुंवार्वी ने बताया कि पृथ्वी पाल सिंह रावत वर्तमान में भटिंडा पंजाब में एजुकेशन कोर में तैनात थे और छुट्टी पर पूजा पाठ के लिए घर आए थे। बताया कि वह काफी मिलनसार थे और गांव से हल्द्वानी जा रहे थे।

नायब सूबेदार के डूबने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया है। नदी में नहाने वालों को लेकर लगातार चालानी कार्रवाई के साथ चेतावनी दी जा रही है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें