रामनगर। ईद मिलन समारोह के तहत विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को कौमी एकता अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान डॉ. जफर सैफी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले लोगों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस दौरान भूपेंद्र खाती, इंदर रावत, भगीरथलाल चौधरी, इंतजार हुसैन, मो. आदिल सैफी, विपिन कांडपाल, राकेश नैनवाल, गणेश रावत, सहिल अहमद आदि को भी सम्मानित किया गया।