फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दहेज उत्पीड़न मामले में फरार चल रहा आरोपी पति दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। 22 जून 2023 को रामनगर निवासी पूनम पडलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति राकेश उनियाल व उसकी ननद आए दिन उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करते थे। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला की आरोपी नाइजीरिया में है। इस पर पुलिस ने दिल्ली एम्बेसी में आरोपी के विषय में लुकआउट नोटिस दिया। 23 जनवरी को आरोपी को नाइजीरिया से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर रामनगर लेकर आई। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें