हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने बुधवार को ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले छह डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया था। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर दंत रोग विभाग में डॉ. समीर पांडे, फिजियोलॉजी विभाग में डॉ अंजू शर्मा व डॉ अनुराग श्रीवास्तव और एनाटॉमी में डॉ. निधि शर्मा ने ज्वाइनिंग की है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 24 असिस्टेंट प्रोफेसर की सूची जारी की थी। इसमें अभी 10 डॉक्टरों ने अपने विभाग को ज्वाइन कर लिया है। एसटीएच के चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बुधवार को चार असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन किया है जल्द ही अन्य डॉक्टरों के भी ज्वाइन करने की उम्मीद है।