फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं विकास कार्य : सीडीओ

Tue, 28 Apr 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने सोमवार को ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने परियोजनाओं की प्रगति बताई। सीडीओ ने सभी विभागों को स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित निगरानी और पारदर्शिता के लिए एक विशेष निरीक्षण समिति का गठन किया। इसमें ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य रखा गया। समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मासिक आधार पर परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें