फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पॉकेट पार्किंग के साथ हल होगी पेयजल समस्या

Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पेयजल, सीवर, पॉकेट पार्किंग और यूजर चार्ज जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नगर की पार्किंग समस्या से निपटने के लिए पॉकेट पार्किंग बनाने और होम स्टे व रेस्टोरेंट संचालकों से निर्धारित दरों पर यूजर चार्ज लेने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चेयरमैन सीमा टम्टा के नेतृत्व में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव रखे। चेयरमैन सीमा टम्टा ने बताया कि बोर्ड बैठक में सभासदों ने पानी की समस्या, सीवर लाइन, सीसी रोड, पार्किंग और यूजर चार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए पॉकेट पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। पालिका के स्तर से पेयजल समस्या को दूर करने के साथ स्थानीय होम स्टे और रेस्टोरेंट संचालकों से निर्धारित दरों पर यूजर चार्ज लेने पर सहमति बनी है। चेयरमैन ने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
सीवर संबंधित समस्या हल नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन
सभासदों ने कहा कि जल संस्थान विभाग की ओर से नगर क्षेत्र में सीवर संबंधित समस्या को जल्द हल नहीं किया गया तो सभासदों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ईओ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि सभासदों की ओर से रखे गए प्रस्तावों को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, नीरज रैकुनी, उमेश पाठक, प्रकाश चंदोला, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें