निर्वाचन आयोग के उपनिदेशक ने बूथ 52 का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
भारत निर्वाचन आयोग के उपनिदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने सोमवार को कालाढूंगी के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में स्थित बूथ संख्या 52 पर चल रहे एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पूजा रानी समेत तहसील कर्मचारी भी मौजूद रहे।