फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: 23 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा गया व्यापार मंडल अध्यक्ष, पुलिस ने फोन भी जब्त किया

Thu, 21 May 2026 09:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल में छात्रा से जुड़े चर्चित मामले में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से पुलिस ने करीब 23 घंटे तक लगातार पूछताछ की। जांच के अहम साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने दो फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर में चर्चा और विवादों के केंद्र बने व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को छोड़ दिया। करीब 23 घंटे तक चली पूछताछ के दौरान पुलिस ने नरेश पांडे के दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। पुलिस ने पीड़िता का पक्ष भी सुना। छात्रा की शिकायत पर भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर कोतवाली मल्लीताल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार की सुबह नरेश पांडे को भवाली से पुलिस कोतवाली ले आई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह तक लगातार 23 घंटे उससे पूछताछ की गई। नरेश पांडे के पुलिस हिरासत से छूटने के बाद भी उनकी पत्नी और बेटा पूरे दिन कोतवाली के आसपास मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मोबाइल डेटा को भी जांच का अहम हिस्सा बना रही है। यही कारण है कि पूछताछ के बाद नरेश के दोनों मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नरेश पांडे से लगभग 23 घंटे तक पूछताछ की गई है। पीड़िता से भी विस्तृत पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें