फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ई-रिक्शा से टकराई बुलेट, मेट्रो कर्मी की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊंचापुल के पास ई-रिक्शा से टकराने के बाद बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य भी घायल हो गए। मृतक दिल्ली मेट्रो में तैनात था। वह शादी में शामिल होने अपने घर द्वाराहाट आये थे।
विज्ञापन


मुखानी पुलिस ने बताया कि चंद्रभानु त्रिपाठी निवासी द्वाराहाट अल्मोड़ा दिल्ली मेट्रो में जॉब करते थे। चार दिसंबर को परिवार में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए 27 नवंबर को वह दिल्ली से परिवार के साथ द्वाराहाट आए। गांव से वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने को हल्द्वानी पहुंचे थे। सोमवार सुबह चार बजे के करीब वह अपने दो दोस्तों कुसुमखेड़ा के भुवन पांडे मूल निवासी अल्मोड़ा व कैलाश पांडे निवासी चेतेश्वर अल्मोड़ा के साथ बुलेट पर सवार होकर रोडवेज स्टेशन आ रहे थे। ऊंचापुल के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। हादसे में बुलेट सवार चंद्रभानु, कैलाश और भुवन को चोट आ गई। ई-रिक्शा चालक पंकज मामूली चोटिल हो गया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये एसटीएच भिजवाया। इलाज के दौरान चंद्रभानु की मौत हो गई। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें