फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट लेना होगा आसान, स्टेशन पर लगेंगे एटीवीएम

Sat, 20 Sep 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यात्रियों को बस एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) में स्मार्ट कार्ड स्वैप करना होगा और टिकट उनके हाथ में होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर 12 एटीवीएम लगाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जरनल टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। टिकट रिफंड की अवधि तीन घंटे ही होने के चलते आए दिन यात्री हंगामा भी करते हैं, क्योंकि लाइन में लगने के कारण जब तक काउंटर पर नंबर आता है तब तक टिकट रिफंड का समय खत्म हो जाता है। इन दिक्कतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एटीवीएम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। एटीवीएम प्लेटफॉर्म नंबर-एक और दो तक जाने वाले सभी प्रवेश द्वार पर लगाए जाएंगे। यात्री 24 घंटे एटीवीएम से टिकट ले सकेंगे। रेल अधिकारियों के अनुसार एटीवीएम लगने से यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे, इससे काउंटर पर भी भीड़ कम होगी। एटीवीएम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद कुछ और बड़े स्टेशनों पर एटीवीएम लगाए जाएंगे।

स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
यात्रियों को स्मार्ट कार्ड लेने के लिए काउंटर पर 70 रुपए जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद उन्हें स्मार्ट कार्ड मिलेगा। कार्ड में यात्रियों को 20 रुपए मिलेंगे। काउंटर से अलग-अलग मूल्य के रिचार्ज कूपन मिलेंगे। कार्ड को अधिकतम 10 हजार रुपए से रिचार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कैसे काम करेगा
एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड को स्वैप करने के बाद स्क्रीन पर गंतव्य स्थान के ऑप्शन को टच करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर टिकट का दर आ जाएगा। ओके करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। प्रिंट के ऑप्शन को टच करते ही टिकट बन जाएगा और स्मार्ट कार्ड से टिकट का मूल्य कट जाएगा।

इंटरनेट से भी बनेगा जनरल श्रेणी का टिकट
रिजर्वेशन टिकट की तरह ही इंटरनेट से जनरल श्रेणी के टिकट भी यात्री हासिल कर सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अनारक्षित टिकट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यात्रा की तारीख, कहां से कहां तक यात्रा करना है आदि मांगे गए ब्योरे को दर्ज करने के बाद ओके करते ही टिकट बन जाएगा और इसका प्रिंट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे। टिकट का डिटेल दिए गए मोबाइल नंबर पर भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें