फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: व्यायाम शिक्षिका ने दो और सेवानिवृत्त कमांडेंट ने चार पदक जीते

Wed, 04 Feb 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर में आयोजित हुई 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप
विज्ञापन


कोटद्वार। राजस्थान के अजमेर में आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका अनीता बिष्ट ने दो और कोटद्वार निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट सतीश भारद्वाज ने तीन स्वर्ण समेत कुल चार पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने 19 स्वर्ण, 32 रजत व 19 कांस्य पदक जीतकर छठवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
व्यायाम शिक्षिका अनीता बिष्ट ने बताया कि 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 30 जनवरी से 2 फरवरी तक राजस्थान के अजमेर स्थित पटेल सिंथेटिक स्टेडियम में आयोजित हुई। उन्होंने प्रतियोगिता में 55-59 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ 51:61 सेकेंड में पूरी कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 4 गुणा 400 रिले रेस में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 22 राज्यों के चार हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी समेत शिक्षिकाओं ने अनीता बिष्ट की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, बालासौड़ कोटद्वार निवासी सतीश भारद्वाज ने 10 हजार, पांच हजार और डेढ़ हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में कांस्य समेत कुल चार पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। 62 वर्षीय सतीश भारद्वाज वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह शारीरिक फिटनेस के लिए निरंतर अभ्यास करते रहते हैं और अन्य लोगों को भी शारीरिक फिटनेस के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें