फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर शुरू

Tue, 31 Mar 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर पनियाली स्थित वन विभाग के अरण्य सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के समृद्ध मूल्यों के बारे में बताया। डॉ. एसके गुप्ता ने स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें