फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा प्रथम

Fri, 21 Nov 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में पौड़ी जनपद की जिलास्तरीय संस्कृत स्पर्धा आयोजित की गई। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी के बीच की भाषा है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम यदि होते रहें तो वह दिन दूर नहीं, जब संस्कृत पुनः जन-जन की भाषा हो जाएगी। प्रतियोगिता के जिला संयोजक रोशन गौड़ ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत समूह नृत्य, समूह गान, नाटक, वाद-विवाद, आशु भाषण, श्लोकोच्चारण कुल छह स्पर्धाएं होंगी।
संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा, जीआईसी कोटद्वार, राउमावि कोटडीसैंण, संस्कृत समूहगान में जीआईसी लैंसडाैन, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय लैंसडाैन, बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नाटक में बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट, राउमावि कुमल्डी रिखणीखाल, सुनैना रावत चिल्ड्रन एकेडमी पोखड़ा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। संस्कृत वाद-विवाद में बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट, आदर्श विद्या निकेतन कोटद्वार, महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशु भाषण में बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल शिब्बूनगर कोटद्वार, श्री ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण में महर्षि कण्व विद्या निकेतन कण्वघाटी, श्रीज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय बिग्रेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट प्रथम तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक की भूमिका पंकज ध्यानी, इतेंद्र नैथानी, राकेश कंडवाल, अमित थपलियाल, विमल विडालिया, दिनेश पाठक, डॉ. मंजू कपरवाण, बीना गौड़, किशोर बिडालिया, भास्कर ममगाईं ने निभाई। मंच का संचालन डॉ. रोशन बलूनी एवं कुलदीप मैंदोला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें