फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बेमियादी हड़ताल शुरू, प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुडे़ अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, लोनिवि, सिंचाई समेत कई विभागों में बाधित रहा काम
विज्ञापन

कोटद्वार। 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हुंकार भरी।
कोटद्वार के सिंचाई निरीक्षण भवन में आयोजित धरना प्रदर्शन में महासंघ के गढ़वाल जिला जिलाध्यक्ष कौशिद अली, कोटद्वार शाखा अध्यक्ष आशीष असवाल, शाखा सचिव तेजेंदर रावत, दीपेंद्र रावत, मुनीश बावरा, सुदेश बिंजोला, अजीत सिंह, शशिभूषण, अमित सैनी, सुल्तान सिंह, शेषराज, प्रदीप सैनी, विवेक गुसाईं, महेश काला, गौरीशंकर, प्रदीप ममगाईं, बसंत देवरानी, सूर्यप्रकाश समेत अभियंत्रण विभागों के इंजीनियर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगे
कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग, पदाेन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने की मांग। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण करने समेत 27 सूत्री मांग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें