फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के पास विश्वास जीतने को जाएगी यूकेडी: डा. करवाण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाते हुए पार्टी को बुलंदी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पार्टी के आला पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

रविवार को भाबर के दुर्गापुरी में एक बारातघर में आयोजित सम्मेलन में गढ़वाल प्रभारी डा. शक्तिशैल कपरवाण के मार्गदर्शन और चुनाव अधिकारी शांति भट्ट की देेखरेख में जगदीपक सिंह रावत को जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष ने विकास पंत को जिला मंत्री नियुक्त किया।
इस अवसर पर गढ़वाल प्रभारी डा. शक्तिशैल करवाण ने कहा कि यूकेडी को क्षेत्रीय राजनीतिक शक्ति के रूप में खड़ा करने के लिए सभी को एकजुटता के साथ जनहित के कार्य करते हुए जनता की अदालत में जाकर उनका विश्वास जीतना होगा। कहा कि कुछ कमियों के कारण पार्टी का जनाधार नहीं बन पाया, अब उसे दूर करने की आवश्यकता है। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से ऊब गई है। लोग अब तीसरे दल की तरफ देख रहे हैं। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों की दोषपूर्ण नीतियों के कारण और भ्रष्टाचार करने से उत्तराखंड पर 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्जा हो गया है। पलायन और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यूकेडी लोगों का विकल्प बन सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश द्विवेदी, यतेंद्र रुडोला, नंदन सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, आनंद स्वरूप ध्यानी, पितृशरण जोशी, प्रकाश बमराड़ा, भगवती प्रसाद कंडवाल व पंकज उनियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें