फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर से आएंगे विधायक निधि के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पौखाल में आयोजित भाजपा दुगड्डा पर्वतीय मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर तय किया कि विधायक निधि के लिए बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर से प्रस्ताव बनकर आएंगे, जिन्हें क्षेत्र की प्राथमिकता के आधार पर विधायक को भेजा जाएगा। सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौखाल के उच्चीकरण का प्रस्ताव विधायक के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा।
विज्ञापन

चंडीप्रसाद कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और संगठन को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने फरसूला से मुरान्यू, पटांगुणी, पालकोट व पलीगांव के लिए प्रस्तावित मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। सदस्यों ने विधायक निधि के तहत प्रस्तावित कई योजनाओं को यमकेश्वर विधायक को प्रेषित किया। बैठक में कमल जखमोला, राजेंद्र प्रसाद, बसु देवी, संजय रावत, अजीत देवलाल, आशीष काला, सतीश देवलाल, रमेश गौड़, चंद्रमोहन गौड़, पुष्पा बौंठियाल, प्रकाश कंडवाल, राजेश देवलाल, विनय चंदोला, गोविंद प्रसाद खर्कवाल, गोविंद प्रसाद, ताजबर सिंह नेगी, भास्कर कुकरेती, कमलेश नेगी, विवेक भूषण जखमोला, प्रेम सिंह रावत, राजाराम डोबरियाल, पुष्पा देवी, हनीफ अहमद, सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र द्विवेदी, भारत मोहन, शिवचरण थपलियाल, होशियार सिंह नेगी, कुतुबुद्दीन व दर्शनलाल केष्टवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें