फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर टैंट, तंबू गाड़कर कार्यक्रम करने पर लगे सख्ती से रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आमपड़ाव (इंदिरानगर) के निवासियों ने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर किसी भी कार्यक्रम में बीच सड़क पर तंबू गाड़ने और लाउडस्पीकर बजाने पर एतराज जताया है। कहा कि बीच सड़क पर कार्यक्रम होने से जहां दुकानों में आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है, वहीं सड़क जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगरवासी प्रवीन कुमार, रतनलाल, आशीष कुमार, सौरभ कुमार, राजेंद्र व नरेश कुमार समेत कई लोगों ने आमपड़ाव इंदिरानगर वार्ड नंबर आठ में आयोजित गणपति महोत्सव के दौरान शोर शराबे की शिकायत की। कहा कि दिन रात बजते लाउडस्पीकर से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं लोग रात को सो तक नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें