फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में नेशनल हाईवे गड्ढों में तब्दील, हिचकोले खा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को गढ़वाल के अन्य जनपदों से जोड़ने वाले नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे की बरसात से हालत खस्ता हो गई है। कोटद्वार से दुगड्डा के बीच 15 किमी के पैच में जहां दर्जनभर डेंजर जोन बन गए हैं, वहीं दुगड्डा बाजार में पुलिस चेकपोस्ट के पास सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर हाईवे को नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे संख्या-534 के नाम से जाना जाता है। कोटद्वार जहां गढ़वाल का प्रवेश द्वार है, वहीं यहां से उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के लिए परिवहन सेवाएं संचालित होती हैं। कोटद्वार से दुगड्डा के बीच के 15 किमी के पैच में जरा सी लापरवाही जान जोखिम में डाल सकती है। गढ़वाल की प्राचीन व्यावसायिक मंडी दुगड्डा बाजार में नेशनल हाईवे के आधे हिस्से पर जहां पुलिस ने चेकपोस्ट और बैरियर लगाकर कब्जा कर रखा है, वहीं आधे हिस्से पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसा कोई दिन बीतता हो, जब यहां पर दोपहिया वाहन चालक चोटिल न होते हों। दुर्गादेवी मंदिर, टूट गदेरा, पांचवें मिल समेत दर्जनभर स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ी टूटने से डेंजर जोन बन गए हैं।
बारिश से सड़क को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। फिलहाल गड्ढों को भर दिया जाएगा। भूस्खलन वाले जोन बरसात के बाद ही दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुष्पेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता एनएच खंड धुमाकोट।
-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें