फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर/कोटद्वार। सावन के तीसरे सोमवार को यमकेश्वर शिवालय, कोटद्वार, दुगड्डा, महाबगढ़, लैंसडौन, सतपुली, धुमाकोट स्थित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में सोमवार तड़के से ही लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। पूरे दिन शिवालयों में कीर्तन, भजन और पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। कोटद्वार में श्रीसिद्धबली मंदिर, घराट शिवालय, देवी मंदिर शिवालय, जगदेव मंदिर मवाकोट, श्रीसिद्धबली मंदिर गूलरझाला और लालपानी में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लगी थी।
विज्ञापन

यमकेश्वर में स्थित शिव मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही आसपास के गांवों के लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में उमड़ने लगे थे। यमकेश्वर के शिव मंदिर में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोग पूजा, अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे। आसपास के गांवों की कीर्तन मंडली की ओर से शिवालय में कीर्तन भजन किए गए। अजमीर पट्टी स्थित प्रसिद्ध महाबगढ़ मंदिर में भी सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें