फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मुस्तफा निवासी रतनपुर ने तहरीर देकर बताया कि फैजान निवासी पथरी और गांव के ही रहने वाले इरफान, सहराना किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं और आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इनके विरुद्ध पहले भी कोई मुकदमे दर्ज हैं। 26 जून को फैजान, इरफान और सहराना ने गांव में अरशद की बैठक के सामने मिले और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने किसी तरह उनसे छुड़ाया और जान बचाई। मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें