हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार मुख्य लिखित परीक्षा-2025 बृहस्पतिवार को होगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है ताकि परीक्षा व्यवस्थित और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा प्रथम सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन, ज्वालापुर इंटर कॉलेज और पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निकट रेलवे फाटक ज्वालापुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास की 200 मीटर में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।