फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता का नहीं लगा सुराग, गुमशुदगी अपहरण में बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से लापता युवक का एक महीने बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मूल रूप से ग्राम अमीपुर उर्फ नारायणपुर, कोतवाली बिजनौर निवासी 33 वर्षीय संदीप कुमार वर्तमान में अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ कनखल के मिस्सरपुर क्षेत्र में रह रहा था। 15 नवंबर को वह किसी कंपनी में काम देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। पत्नी ने दो गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। अब उसकी गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें