फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 17.15 स्मैक के साथ मंगलौर का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने मंगलौर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कफील बेग के कब्जे से 17.15 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। डेंसो चौक से महादेवपुरम जाने वाले तिराहे के पास पहुंचने पर ईएसएमई कंपनी के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।



एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम कफील बेग निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर बताया। आरोपी के पास से एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक लण्ढौरा क्षेत्र से खरीदकर लाया था और सिडकुल में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। रविवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें