फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर लटके मिले दो युवकों के शव, परिजनों ने बताई हत्या 

Sat, 02 Apr 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

पटेलनगर के तुंतावाला में सुमित भी फंदे पर लटका मिला परिजनों ने परिवार के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप बिजनौर के बिजली कर्मी ने स्कूल में लगाई फांसी 
Register For Event
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों के शव पंखे पर लटके मिले। तुंतावाला में हुई खुदकुशी को परिजनों ने हत्या बताया। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया उसे आत्महत्या माना है। 
विज्ञापन


उधर राजपुर क्षेत्र में स्कूल परिसर में एक बिजली कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामलों में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना मिली कि तुंतावाला में वीरेन्द्र का बेटा सुमित कुमार उर्फ सोनू अपने कमरे में मृत मिला है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पिता वीरेन्द्र ने अपने सगे भाई और उसके पुत्रों पर हत्या कर शव को कमरे में फेंकने का आरोप लगाया।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पूरी तस्वीर साफ हो गई। 

सुबह उठाते रहे परिजन लेकिन सुमित ने नहीं दिया कोई जवाब
सुबह के समय परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सुमित ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। पहले जाली तोड़ी गई, फिर लोहे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महफूज आ गया। दरवाजे पर दबाव डाला गया तो अंदर का कुंडा टूट गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने सुमित को नीचे उतारकर उसके गले में बंधा फंदा आदि गायब करने के साथ पंखे को नीचे उतार दिया। मौके पर मौजूद गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान और बडोवाला प्रधान भी वहां पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि वीरेन्द्र का अपने भाई दुलीचंद से जमीनी विवाद चल रहा है। 

एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है, लेकिन फिर गहनता से उसकी जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत कैसे हुई, यह साफ हो जाएगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल में लगाई युवक ने फांसी

सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
उधर राजपुर क्षेत्र में एक युवक ने स्कूल में फांसी लगा ली। राजपुर क्षेत्र के पेस्टल वुड स्कूल में बिजनौर के नजीबाबाद निवासी मिथुन कुमार (24) बिजली कर्मचारी के रुप में चार साल से काम कर रहा था। 

स्कूल के कमरे में मिथुन ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। रात में ही पुलिस दरवाजा तोड़कर उसे मैक्स अस्पताल ले गई, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

सूचना पर आए परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें