फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डायट में शिक्षकों का तीन दिनी कौशलम प्रशिक्षण शुरू

Mon, 03 Nov 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
डायट लोहाघाट में ​शिक्षकों के प्र​शिक्षण ​शिविर का शुभारंभ करते पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी। स्र
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एससीईआरटी उत्तराखंड और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से सोमवार से कौशलम शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चक्र शुरू हो गया है। प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में व्यावसायिक शिक्षा के महत्व और बच्चों में क्षेत्रीय उद्यम के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र में कक्षा 9 के 97 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें प्रथम बैच में 48 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
मास्टर ट्रेनर इंद्र लाल वर्मा, नेहा जोशी, विकास सिजवाली और बेला रानी ने माइंडफुलनेस, कौशलम कार्यक्रम की अवधारणा, मैकगिल विश्वविद्यालय के शोध, 21वीं सदी के कौशल, ग्रिट, रचनात्मक चिंतन और समस्या की पहचान और समाधान के संबंध में सत्र संचालित किए। वहां डायट प्रवक्ता डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अवनीश शर्मा, नवीन उपाध्याय, मनोज भाकुनी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें