फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए की दहशत से बदल गया स्कूल खुलने और बंद होने का समय

Wed, 10 Dec 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जीआईसी बाराकोट में आयोजित बैठक में मौजूद अ​भिभावक व ​शिक्षक। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के धरगड़ा में तेंदुए की धमक से क्षेत्र में दहशत है। इसके चलते जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों और विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक हुई। अभिभावकों ने क्षेत्र में तेंदुए की दहशत के बीच बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक निर्धारित किया गया। कहा गया कि निर्धारित समय पर स्कूल की छुट्टी होने से छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी दिन के उजाले में घर पहुंच सकेंगे।
प्रधानाचार्य आशीष ओली ने बताया कि वर्तमान में स्कूल सुबह 9.15 से अपराह्न 3.30 तक चलता है। बैठक से पूर्व विद्यालय के छात्र कृष्ण सिंह और दिनेश सिंह के पिता देव सिंह अधिकारी के निधन पर शोक भी जताया गया। बैठक में पीटीए अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी, एसएमसी अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि च्यूरानी के धरगड़ा तोक में तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरा, चार पिंजरे, 10 कैमरा ट्रैप से नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों के अलावा स्कूलों में जाकर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें