नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिनी श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया है। 25 अगस्त को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर यहां प्रतिवर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को स्वामी मोहनानंद तीर्थ ने कलश यात्रा को रवाना करते हुए कथा का श्रीगणेश किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर से मुख्य बाजार होते हुए पुन: मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली।