फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईस्कूल विज्ञान में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Sat, 07 Mar 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुईं। हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 2,848 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 31 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2,879 परीक्षार्थियों में से 2,848 ने परीक्षा दी। इनमें संस्थागत श्रेणी के 1,465 और 1,402 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा में 19 छात्र, 11 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। व्यक्तिगत श्रेणी में पंजीकृत 12 परीक्षार्थियों में से 11 ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इधर, इंटरमीडिएट बोर्ड में ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की परीक्षा पंजीकृत 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा इंटरमीडिएट के सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवा विषय की 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
कोट
विज्ञान का प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर हल करना आसान रहा। - ललित जोशी, छात्र, हाईस्कूल
विज्ञापन

कोट
विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र संतुलित रहा। कुछ प्रश्न सोचने वाले जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा और समय के भीतर हल हो गया। उम्मीद है इसमें 90 फीसदी से अधिक अंक आएंगे। - मयंक जोशी, छात्र, हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें