फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में डंपर खाई में गिरा: चालक घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Thu, 22 Oct 2026 11:00 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में अमरू बैंड के पास आरबीएम लेकर जा रहा डंपर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक नारायण सिंह (40) घायल हो गया; पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर उसे टनकपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
चंपावत में अनियंत्रित डंपर खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के अमरू बैंड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक घायल हो गया। डीसीआर के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को रेस्क्यू कर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात डंपर संख्या यूके05सीए-1619 बेलखेत से टनकपुर की ओर आरबीएम लेकर जा रहा था। अमरू बैंड से करीब 500 मीटर आगे तीव्र मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक नारायण सिंह (40) पुत्र भूप सिंह, निवासी बेलखेत, चल्थी, चंपावत को हल्की चोटें आईं।

पुलिस कर्मियों और राहगीरों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर कांस्टेबल कमलनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल आनंद नेगी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें